Header Ads

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) के दृष्टिगत बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था

 

अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) के दृष्टिगत बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था


siddharth nagar
 
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, कमाण्डेन्ट एस0एस0बी0 के साथ अलीगढ़वा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कैमरा मैन शैलेस /धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर 

आज सिद्धार्थनगर जिले में कपिलवस्तु क्षेत्र में डॉ0 के0एस0 प्रताप कुमार अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर महोदय की अध्यक्षता में श्री राम कृष्ण भारद्वाज, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती,


श्री पवन अग्रवाल जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री उज्जवल दत्ता कमाण्डेन्ट 43वी बटालियन सीमा सुरक्षा बल सिद्धार्थनगर के साथ आज दिनांक 19-01-2024 को भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु में श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) के दृष्टिगत बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया तथा स्थानीय पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के साथ पैदल गश्त किया गया । महोदय द्वारा एस.एस.बी., आईबी, कस्टम विभाग व नेपाल पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, नशीली दवाओं/अवैध शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु  सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया ।
rammandir

इस दौरान सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर,श्री आर0के0 डोगरा द्वितिय कमाण्डेन्ट एस0एस0बी0 43वी बटालियन, अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, जयराम क्षेत्राधिकारी इटवा, अरुण कान्त सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व नेपाल सीमा से सटे सभी थानों के थाना प्रभारी, 43वी बटालियन एस0एस0बी0 के अधिकारी कर्मचारीगण व पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व अन्य मौजूद  रहें।

 

pkdnewschannel


Gang Rape सामुहिक दुष्कर्म में तीन गिरफतार

  सामुहिक दुष्कर्म में तीन गिरफतार पुलिस को मिली बड़ी सफलता धीरेन्द्र नाथ शुक्ला / सिद्धार्थनगर            पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुश...

Blogger द्वारा संचालित.