Header Ads

Dehradoon, कालसी थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ किया तस्कर को गिरफ्तार

कालसी थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ किया तस्कर को गिरफ्तार

                                                        
इलम सिंह चौहान 

देवभूमि उत्तराखंड मा0 को नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध नशे की बिक्री/तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशो के क्रम में थाना स्तर पर गठित टीम को मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 05.01.2024 को थानाक्षेत्र अंतर्गत हिमाचल जाने वाले रास्ते ग्राम लालढांग से 01अभियुक्त को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र सोम प्रकाश उम्र 46 ग्राम हरिपुर कालसी थाना कालसी का रहने वाला है।
पुलिस टीम में 
का0 1763 संजीव कुमार, का0 1234 राजीव कुमार शामिल रहे। अभियुक्त के विरुद् धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

कालसी में डेमोग्राफी बदलाव पर स्वाभिमान मोर्चा का आरोप

  कालसी में डेमोग्राफी बदलाव पर स्वाभिमान मोर्चा का आरोप, अवैध भूमि खरीद और फर्जी प्रमाणपत्रों पर उठाए सवाल रिपोर्ट: सुरेन्द्र दत्त जोशी ब्य...

Blogger द्वारा संचालित.