नगरपालिका परिषद विकासनगर द्वारा 78 लाइसेंस धारकों को कुछ शर्तों के साथ रेहड़ी लगाने की अनुमति
नगरपालिका परिषद विकासनगर द्वारा 78 लाइसेंस धारकों को कुछ शर्तों के साथ रेहड़ी लगाने की अनुमति
इलम सिंह चौहान
विकासनगर विगत बीते बुधवार को मुख्य बाजार में चकराता क्षेत्र के एक युवक पर एक रेहड़ी लगाने वाले विशेष समुदाय के युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था जिसमें उक्त युवक की एक आंख हमेशा के लिए चली गई थी। जिसके चलते काफी बवाल हुआ था और पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही मुख्य बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाधिकृत एवं अतिक्रमण कर लगाई गई रेहड़ीयों का संचालन कर रहे संचालकों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की गई थी जिसके चलते कई रेहडी, ठेली संचालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी नगरपालिका कार्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था। वहीं दूसरी ओर रेहड़ी - ठेली यूनियन से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी समस्या को उनके समक्ष रखा।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार 9 जुलाई को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा लगभग एक सप्ताह से मुख्य बाजार में चली आ रही रेहडी-ठेली वालों की इस समस्या के दृष्टिगत नगर पालिका विकासनगर के सभागार में एक बैठक की गई। जिसमें निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष शांति जुआंठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह, नगर पालिका विकासनगर के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल और कोतवाल राजेश शाह एवं रेहडी-ठेली व्यापारियों सहित नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक विकासनगर ने बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्ता के पश्चात् नगरपालिका परिषद विकासनगर द्वारा नगर क्षेत्र के 78 रेहडी-ठेली वालों को जारी किए गए लाइसेंस धारकों को बाज़ार क्षेत्र में रेहडी- ठेली लगाने की अनुमति सर्वसम्मति से दी गई। साथ ही सभी रेडी-ठेली वालों को यह भी आदेश जारी किया गया कि वह अपनी रेडी-ठेली चलती फिरती अवस्था में बाज़ार के मुख्य मार्ग के किनारे बनी सफ़ेद लाईन से पीछे ही रखेंगे और कोई भी रेहडी-ठेली लगाने वाला अपने आस - पास कोई भी सामान नहीं लगाएगा जिससे कि यातायात बाधित हो या किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो। जिसके बाद सभी रेहडी-ठेली वालों ने बैठक में क्षेत्रीय विधायक द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए उनका आभार प्रकट किया। बैठक में व्यापार मंडल के महामंत्री भारत कालरा, रेडी-ठेली यूनियन के अध्यक्ष फईम, राजन सिंह, नहीम, शोएब, रिंकेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह बॉबी, रोशन नेगी, सहित काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Post a Comment