फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज शनिवार, 27 जनवरी को हो चुका है। कल, टेक्निकल श्रेणी में विजेताओं की घोषणा हो गई थी। गुजरात के गांधी नगर में, फिल्मफेयर के मुख्य श्रेणी के विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। तमाम सितारे यहां पहुंचे हैं और अवॉर्ड का एलान जारी हो रहा है। बेस्ट स्टोरी श्रेणी में, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' ने बाजी मारी है। इसके अलावा, विधु विनोद चोपड़ा को '12वीं फेल' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। शिल्पा राव को बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया है।
फिल्मफेयर में सलमान खान की भांजी, अलीजेग अग्निहोत्री, को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें फिल्म 'फर्रे' के लिए महिला वर्ग में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला है। वहीं, पुरुष वर्ग में बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड आदित्य रावल को मिला है। उन्हें 'फराज' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। शबाना आजमी को महिला वर्ग में बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। विक्की कौशल को पुरुष वर्ग में फिल्म 'डंकी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।
Post a Comment