Header Ads

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में स्थापना दिवस व भारतीय नववर्ष पर कार्यक्रम व प्रभात फेरी

 


 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में स्थापना दिवस व भारतीय नववर्ष पर कार्यक्रम व प्रभात फेरी 



saraswati vidhya mandir


ब्यूरो रिपोर्ट सुरेंद्र दत्त जोशी /UK/विकासनगर 

 

रस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर देहरादून में विद्यालय स्थापना दिवस एवं भारतीय नववर्ष ( चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,विक्रमी संवत् २०८१ ) के शुभ अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा विद्यालय से होते हुए आदर्श कॉलोनी,केसरबाग,शिवलोक कॉलोनी तक लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात् विद्यालय में हवन पूजन का कार्यक्रम पं 

vidya mandir

 

रामप्रसाद भट्ट द्वारा कराया गया जिसके यजमान मुकेश कुमार सपत्नीक रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, धन सिंह सजवाण, सुशील कुमार (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) 

dehradoon


नरेंद्र तोमर, रेखा सिंह आदि के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर भैया बहिनों ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने करतल ध्वनि से भैया बहिनों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय के आचार्य मनीष जगूड़ी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयन्ती के अवसर पर उनके जीवन से जुड़े  प्रेरक प्रसंग सुनाये। सुशील कुमार के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार के जन्मोत्सव पर अपने विचार प्रकट किये ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब कुशल संगठनकर्ता एवं नीतिनिष्ठ व्यक्ति थे।उनके द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने सभी को भारतीय नव वर्ष,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की शुभकामनाएं दी तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य छत्रपाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार का वितरण

   75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार का वितरण     सुरेंद्र दत्त जोशी विकासनगर  विकासनगर सोमव...

Blogger द्वारा संचालित.