मानसून की पहली दस्तक से दिल्ली के करावल नगर का हुआ बुरा हाल
मानसून की पहली दस्तक से दिल्ली के करावल नगर का हुआ बुरा हाल
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
मानसून (mansoon) की पहली दस्तक से दिल्ली का हुआ बुरा हाल जहां एक और दिल्ली भाजपा ने आरोप लगाया है कि पहली बारिश ने दिल्ली सरकार और नगर निगम की पोल खोल दी है। पहले राजधानी के लोग पानी के लिए तरस रहे थे। अब बारिश के चलते पूरी दिल्ली में जलभराव है। लोग परेशान हैं और सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
वही दिल्ली का करावलनगर E और F ब्लॉक का इलाका जहां जल भराव के कारण जगह-जगह पानी भर गया है और तमाम नाली वा नाले इस समय ओवरफ्लो चल रहें है और वहां प्रशासन और तमाम जनप्रतिनिधि नदारत है। अगर बरसात से पहले वहां के मौजूदा जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने इस और अगर ध्यान दिया होता तो शायद इस किस्म की कोई समस्या इलाक़े में पैदा नहीं होती। यह समस्या करावल नगर की जनता हर साल झेलती है। वहीं सुबह से इसी भारी बारिश Mansoon के चलते घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर जल भराव की स्थिति वा पंप स्टेशनों का जायजा लगातार सुबह से अपने इलाके में लेते दिखे।
Post a Comment